सोमवार, 14 सितंबर 2020

सौदा करके, बोली लगाकर किसान हितैशी सरकार को गिराया भाजपा ने


जिला अध्यक्षों की बैठक में बोले कमलनाथ

किसानों की खुशहाली से ही बाजारों में रोशनी है, यह रोशनी बनी रहे, इसके लिए हमने किसानों का ऋण माफ कर 27 लाख किसानों को कर्ज मुक्त किया। किसानों की ऋण माफी का कार्य जारी था, लेकिन सौदा करकर, बोली लगाकर कांग्रेस की किसान हितैषी सरकार को गिरा दिया गया।
यह बात आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर मध्यप्रदेष कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और प्रदेष पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि आधारित है। इसलिए जरूरी है कृषि क्षेत्र खुशहाल हो। हमारे सामने यह सबसे बड़ी चुनौती थी। मेरा सपना था कि कृषि क्षेत्र से पढ़ा-लिखा नौजवान जुड़े। हमने प्रयास किया कि किसानों की उपज दलालों के हाथों में ना जाए। उन्हें बेहतर दाम मिले , इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर सभी जिला कलेक्टरों से व्यक्तिगत बातचीत कर उन्हें निर्देश दिए।
नाथ ने कहा कि जो प्रदेश हमारे हाथों में भाजपा ने सौंपा था, उसमें किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश नंबर वन था , बेरोजगारी में नंबर वन था ,महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन था। प्रदेश की इस पहचान को बदलने के लिए हमने शुरुआत की। हर क्षेत्र में , चाहे मिलावट खोरी हो ,माफिया हो या नकली खाद बेचने वाले हो , इन सब के खिलाफ हमारी सरकार ने अभियान चलाया।
नाथ ने कहा कि यह उप चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है।किसानों का,गरीबों का ,इस प्रदेश की जनता का भविष्य इन उपचुनावों से जुड़ा हुआ है। किसान कांग्रेस के सभी लोग अपने उत्साह ,जोश और निष्ठा से इन उपचुनावो में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय दिलाने में जुट जाएं। प्रदेश के किसानों से आव्हान करे कि इन उपचुनावों में प्रदेश से इस किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें