भाजपा को कोसने के बजाय जनता की सेवा करें कांग्रेस नेता
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं की बयानबाजी का दौर भी अब तेज हो गया है। इसके चलते आज राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस के पास अब प्रत्याशी नहीं बचे हैं। ग्वालियर चंबल में तो कांग्रेस का सूरज अस्ताचल की ओर है।
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस किसे टिकट दे, किसे नहीं, यह उसका आंतरिक मामला है। लेकिन सच यह है कि कांग्रेस के पास अब मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार ही नहीं बचे हैं। ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस का सूरज अब अस्ताचल की ओर है। मिश्रा ने कांग्रेस के सभी सीटों के जीतने के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दरअसल वे इसलिए यह दावा कर रहे हैं कि बाकी के कहीं भाग न जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा में 23 सीटें जीतने और विधानसभा चुनाव में एक तिहाई सीटें जीतने का दावा किया था, परिणाम क्या हुआ सब जानते हैं।
मिश्रा ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के टवीट पर कहा कि दिल की बात जुबां पर आ गई। जब कोई कुछ नहीं कहेगा तो यही होगा। जयवर्धन द्वारा कविता लिखने पर कहां पर हो पिताजी के लिए क्या पिताजी बेटे के लिए लिखें क्या बुराई है, लेकिन हम समझ नहीं पाए और दमन किसका हुआ है दिल की बात जुबां पर आ गई है। गृह मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को लेकर कहा कि संकटकाल में भी जनता के बीच नहीं जाने वाले कांग्रेस के किसी नेता को आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है। कोरोनाकाल और इतनी भयावह बाढ़ में भी कांग्रेस का कोई नेता जनता के बीच नहीं दिखा। वोट के लिए सिर्फ भाजपा को कोसने के बजाए कांग्रेस को जनता की सेवा भी करनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें