मंगलवार, 22 सितंबर 2020

मृत जेल प्रहरी का कर दिया तबादला


मध्यप्रदेष के जेल विभाग द्वारा एक मृत जेल प्रहारी के तबादले किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भ्रश्टाचार के आरोप लगाते हुए जेल महानिदेषक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मध्यप्रदेष में मृत जेल प्रहारी के तबादले का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक ने जेल मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखा है।  मसूद ने मांग की है कि इस मामले में हुए भ्रष्टाचार की जांच करके डीजी जेल संजय चैधरी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दरअसल, सोशल मीडिया पर जेल विभाग का एक तबादला आदेष वायरल हो रहा है।  मसूद ने इस ट्रांसफर ऑर्डर को सही बताते हुए आरोप लगाया है कि जेल विभाग ने 9 सितंबर को 10 प्रहरियों का तबादला करके उन्हें नई पदस्थापना भी दे दी थी। तबादले की इस लिस्ट में छठे नंबर पर रशीद खान का नाम है। जबकि सच्चाई यह है कि रशीद खान का तीन महीने पहले ही निधन हो चुका है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार को कोरोना से लड़ना चाहिए लेकिन पूरी सरकार और सीएम चुनाव प्रचार व्यस्त हैं, उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है. मसूद ने आरोप लगाया कि जेल डीजी पहले भी ऐसा कारनामा कर चुके हैं, इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था लेकिन तब भी सरकार और विपक्ष ने उनका साथ दिया था. लेकिन भ्रष्ट डीजी जेल ने सभी को मैनेज कर लिया और आज तक वो उसी पद पर बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें