मध्यप्रदेष में उपचुनाव के पहले सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों के विरोध में कांग्रेस नेता खुलकर सामने आ गए हैं। आज प्रदेष कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेता ने पोस्टर लगाकर कहा कि बिकाऊ नहीं, टिकाऊ चाहिए। कांग्रेस कार्यालय पर लगा यह पोस्टर चर्चा का विशय बना रहा।
प्रदेष कांग्रेस कार्यालय पर राजेश कुमार अहिरवार नामक कांग्रेस नेता ने यह पोस्टर लगाया है। अहिरवार सांची विधानसभा क्षेत्र से आते है। कांग्रेस कार्यालय पर लगाए गए इस पोस्टर पर कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू की जोड़ी भी दिख रही है। इस पोस्टर में लोगों से कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट करने की अपील भी की गई है। पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को निशाने पर लिया है। पोस्टर में लिखा है कि, बिकाऊ नहीं, टिकाऊ चाहिए।
पोस्टर को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पोस्टर कांग्रेस के उन पूर्व विधायकों के खिलाफ जनभावनाओं को प्रदर्षित करने वाले थे, जो भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे मध्य प्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली सरकार की जीत हुई। ष्षर्मा ने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले 25 लोगों के खिलाफ एक मजबूत भावना है और फिर लोगों के जनादेश को 15 महीनों के भीतर बेच दिया। लोग अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इन नेताओं के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें