शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

सवालों का जवाब नहीं दे पाएगी कांग्रेस, हम सत्य पूछते हैं

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला


मध्यप्रदेष के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे सवालों का कांग्रेस कभी भी जवाब नहीं दे पाएगी, क्योंकि हम सत्य पूछते हैं। कांग्रेस कभी सत्य जवाब नहीं देती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ कभी ग्वालियर क्यों नहीं गए।
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर दौरे को लेकर कहा कि अच्छा है स्वागत है उनका आए, लेकिन जब मुख्यमंत्री थे तब क्यों नहीं आए, हमारे सवालों का कांग्रेस कभी भी जवाब नहीं दे पाएगी क्योंकि हम सत्य बात पूछते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार काम करना ही गरीब कि सही सेवा कहलाती है। कांग्रेस के पिछले 15 महीने से ज्यादा काम इन 7 दिनों में कर दिए गए है। गृह मंत्री ने किसानों को लेकर कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि कांग्रेस किसान विरोधी थी। राजनीति करना है सीधे-सीधे राजनीति करें।
हमारे नेता चाहें तो इमरती देवी को बना सकते हैं डिप्टी सीएम
इमरती देवी के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अब इसमें कांग्रेस को क्या दिक्कत है हमारे नेता चाहे तो बिल्कुल डिप्टी सीएम बना सकते है। और जिन लोगों का इमरती नाम ले रही है वह सभी सक्षम है उन्हें डिप्टी सीएम बनाने में।युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को बेरोजगार दिवस मनाने को लेकर उन्होंने कहा कि सही बात है कांग्रेस ने सही किया। बेरोजगार दिवस मनाया, क्योंकि उन्होंने एक भी रोजगार नहीं दिया था पिछले 15 महीनों में एक भी बेरोजगार व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी किसानों को धोखा देने वाली पार्टी है कांग्रेस।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें