शनिवार, 19 सितंबर 2020

कमलनाथ ने शिवराज का नाम लेकर कभी नालायक नहीं कहा

कांग्रेस ने दी सफाई

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज को लेकर अपने संबोधन में कभी भी नालायक शब्द का उपयोग नहीं किया लेकिन पता नहीं क्यों शिवराज सिंह बार-बार  कमलनाथ के हवाले से खुद को नालायक बताने पर तुले हुए हैं ?
सलूजा ने बताया कि पूर्व में भी कमलनाथ ने भोपाल में एक पत्रकार वार्ता में कहा था कि “कुछ मित्र लायक होते हैं, कुछ नालायक “ उसमें भी उन्होंने शिवराज जी का नाम नहीं लिया था लेकिन शिवराज सिंह कई दिनों तक बार-बार यह दोहराते रहे कि मुझे कमलनाथ  ने नालायक बताया। उन्होंने कहा कि आज भी ग्वालियर में पत्रकार वार्ता में  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने अपने संबोधन में कहा कि  हमने  26 लाख किसानों का कर्ज माफ किया ।53 लाख किसानों के  कर्ज माफी के आवेदन आए थे ,उसको लेकर पूरी प्रक्रिया का पालन करना पड़ा क्योंकि कई किसानों के चार-चार खाते थे । हमने फसल ऋण माफी की घोषणा की थी लेकिन कईयों ने मकान-ट्रैक्टर व अन्य लोन ले रखे थे , जिसके कारण वह पात्र नहीं थे। उन्होंने कहा कि अब यदि कोई 26 लाख किसानों की हमारी कर्ज माफी पर सवाल उठाए या कहे कि 53 लाख किसानो के ऋण माफी के आवेदन की प्रक्रिया को 10 दिन में पूरा करो तो वह नालायक वाली ही बात होगी, मतलब वह अक्लमंदी वाली बात नहीं होगी, लेकिन पता नहीं क्यों उनके बयान को  तोड़ मोड़ कर शिवराज सिंह  द्वारा  गलत संदर्भ में उपयोग किया जा रहा है ?
जनता जानती है मैं कैसा हूं
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने कहा कि कमलनाथ द्वारा उनके नालायक कहे जाने पर अगर उन्हें मुझे नालायक कहने से संतुष्टि मिलती है तो वो बोलकर प्रसन्न हो, मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। चैहान ने कहा कि जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने तो कभी किसी को नालायक नहीं कहा है, उन्होंने तो पहले भी मुझे नालायक कह दिया था, प्रदेश की जनता जानती है कि मैं कैसा हूं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें