सोमवार, 7 सितंबर 2020

खराब फसल का मुआवजा 50 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर दे सरकार


मध्यप्रदेश के कई हिस्सों पर सोयाबीन की फसल खराब होने पर किसानों को फसल नुकसानी का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि खराब फसल के लिए 50 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा किसानों को सरकार दे।
आम आदमी पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि किसानों के नाम पर सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाले शिवराज सिंह चैहान, जो खुद को किसान पुत्र बताते है, उन्हें प्रदेश के किसानों की पीड़ा नजर नही रही। सिंह ने शिवराज सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी किसानों के फसल नुकसान का मुआवजा 50 हजार रूपए प्रति हेक्टयर जल्द से जल्द देना चाहिए, जिससे किसान तनाव में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। मुआवजा मिलने से ही फसल बर्बादी के इस दर्द से प्रदेश के किसान कुछ हद तक उबर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि  जिस तरह शिवराज सिंह ने सरकार गिराकर सत्ता हासिल करने में फुर्ती दिखाए थे, ठीक वैसे ही किसानों को मुआवजा दिलाने में भी फुर्ती दिखाए। शिवराज सिंह जल्द से जल्द सर्वे कराकर खराब फसल का मुआवजा किसानों को उपलब्ध कराएं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें