पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सरकार पर हमला
मध्यप्रदेष में उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अब षिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौषाओं के बजट में की गई कटौती को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कैसी धर्मप्रेमी सरकार है, जो गौशालाओं के बजट में ही कमी कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर पूछा है कि हमने अपनी सरकार में निराश्रित गौवंश के लिए 1 हजार गौशालाएँ बनाने का काम शुरू किया। गौशालाओं के लिए बजट में 132 करोड़ का प्रावधान किया। गौमाता के चारे के लिये 20 रूपए प्रति गाय देने का निर्णय लिया। वहीं, शिवराज सरकार ने गौशालाओं के बजट को घटाकर मात्र 11.80 करोड़ किया। अब गौमाता को इस हिसाब से खुराक के लिए प्रतिदिन के मिलेंगे 1 रूपए 75 पैसे? ये कैसी धर्मप्रेमी सरकार है, जो गौशालाओं के बजट में ही कमी कर रही है?
आंकड़े कर रहे वास्तविकता को बयां
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस निरंतर आगाह करती रही लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार बेखघ्बर होकर मुद्दों से ध्यान भटकाने में ही लगी रही। जीडीपी के ताजे आंकड़े वास्तविकता बयां कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट , जीडीपी में 23.9 ष्प्रतिषत की गिरावट। यदि हम अभी भी नहीं चेते तो हालत और भयावह होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें