मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठ बोलते हैं और कितना झूठ बोलेंगे। इन्हें किसानों की चीख नहीं सुनाई देगी, बेरोजगार नौजवानों की तकलीफ नहीं दिखती इनका बस मुंह चलता है।
यह बात प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सांवेर में रैली को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सौदा करके सरकार बनाई है। आप लोग सच्चाई का साथ दीजिए। चुनाव आएगा, चुनाव जाएगा ये झंडे नहीं होंगे ये बैनर नहीं होंगे, पर बेरोजगार युवाओं का क्या होगा वही जो 15 साल से हो रहा है। उन्होंने शिवराज सिंह चैहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह झूठ बोलते हैं और कितना झूठ बोलेंगे। इन्हें किसानों की चीख नहीं सुनाई देगी, बेरोजगार नौजवानों की तकलीफ नहीं दिखती इनका बस मुंह चलता है। उन्होंने कहा कि ये उपचुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा ने 15 सालों में ऐसा प्रदेश मुझे सौंपा था जो बेरोजगारी में नं 1,महिलाओं पर अत्याचार में नं 1 था। इन्हें नौजवानों की तकलीफ नहीं दिखती उन्हें किसान का दुख नहीं दिखता। घोषणा की राजनीति सबसे आसान राजनीति है। मैंने कभी कोई घोषणा नहीं की, बल्कि काम करके दिखाया।
अधिकारियों को दी चेतावनी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चुनौैती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्लोबल समिट करते थे लेकिन निवेश आता था जीरो। हमने उद्योगपतियों को बुलाया और उन्होंने विश्वास जताया। उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि मैं वर्दी वालों को कहता हूं जो भाजपा का बिल्ला अपनी जेब में रखते हैं। उपचुनाव के बाद इनकी वर्दी कहां जाएगी पता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आप कमलनाथ का साथ मत देना, सच्चाई का साथ देना। ये उपचुनाव नहीं है मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है।
मध्यप्रदेश को बना दिया मजदूर उत्पादन राज्य
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की इन्होंने क्या हालत कर दी , तस्वीर आपके सामने है। आपने कभी गुजरात का मजदूर देखा है ,आपने कभी केरल का मजदूर देखा है ,आपने कभी तमिलनाडु का मजदूर देखा है लेकिन आपने टीवी पर भी देखा होगा तो मध्यप्रदेश का मजदूर देखा होगा। इन्होंने अपने 15 वर्ष की सरकार में मध्यप्रदेश को सबसे ज्यादा मजदूरों का उत्पादन वाला राज्य बना कर रख दिया। इन्होंने अपनी 15 वर्ष की सरकार में मुझे कैसा प्रदेश सौंपा।बेरोजगारी में नंबर वन ,महिलाओं से अत्याचार में नंबर वन ,किसानों की आत्महत्याओं में नंबर वन। हमारी सरकार को तो काम करने के लिए मात्र साढे 11 माह ही मिले,इसमें भी हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया।
पटवारी ने सिंधिया को बताया गद्दार
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहते हुए कहा कि लड़ाई भाजपा कांग्रेस की नहीं सच्चाई और झूठ की है। कोरोना से बनी स्थितियों से उबारने में भी कमलनाथ ही सक्षम हैं। पटवारी ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य ने बयान दिया कि जनसेवा के लिए सरकार गिराई। शिवराज ने बैठक में कहा कि ये ठाठ बाठ जब तक सरकार है, तब तक ही है। पहली कैबिनेट ने 186 एकड़ जमीन 1 रुपए लीज में ली ये भ्रष्टाचार है कि नहीं। ग्वालियर चंबल की सरकारी जमीनें निजी ट्रस्ट में करवा ली। कार्यकर्ताओ की भावना का खून किया। इसके लिए सिंधिया समेत सभी गद्दारों को बद्दुआ लगेगी। पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहते हुए कहा कि लड़ाई भाजपा कांग्रेस की नहीं सच्चाई और झूठ की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें