नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा जिस तरह डायनासोर को इतिहास के पन्नों में देखना पड़ता है उसी तरह कांग्रेस को भी इतिहास के पन्नों में देखना होगा।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उप चुनाव एक तरफा है भाजपा सभी 27 सीटों पर चुनाव जीतेगी। चुनाव में जब मुकाबला होता है जब सामने कोई हो 27 सीटों में कांग्रेस के पास प्रत्याशी नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई लोकप्रिय चेहरा नेतृत्व के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में के लिए कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। 5 माह में शिवराज सरकार ने जो काम किया है वह रिकॉर्ड है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के 9 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, की वो पुत्र मोह छोड़कर कांग्रेस के बारे में सोचे। सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा कि जैसा हम लोगों को डायनासोर को इतिहास के पन्नों में देखना पड़ता है, उसी तरह कांग्रेस को भी इतिहास के पन्नों में देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब स्ट्रीट वेंडरों को भी अपना व्यापार बेहतर बनाने के लिए सुनहरा मौका प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है। जहां सड़क पर रहकर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले वेंडरों को आसानी से लोन मिल सकेगा। जिसके तहत 10 हजार का लोन दिया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें