सोमवार, 28 सितंबर 2020

कांग्रेस को देषद्रोही बताया मंत्री उषा ठाकुर ने


कांग्रेस ने की चुनाव आयोग को षिकायत

मध्यप्रदेष की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के बयान से बवाल मच गया है। मंत्री ने कांग्रेस को देशद्रोही बताया, जिसे लेकर कांग्रेस ने आज निर्वाचन आयोग को षिकायत की है।
मध्यप्रदेष की संस्कृति मंत्री उशा ठाकुर के बयान से एक बार फिर बवाल मच गया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने युवा आदिवासी संगठन जयस को देषद्रोही बताया था, इसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस को देषद्रोही बताया है। मंत्री ने कांगे्रस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद दिए बयान में कहा कि उपचुनाव वैचारिक युद्ध की लड़ाई है, और इस बार की राजनीतिक जंग देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच की जंग है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से प्यार करने वाले लोग भाजपा के साथ है और जिन्हें राष्ट्रवाद से प्रेम नहीं है, वे कांग्रेस के साथ है। वहीं मंत्री के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का षिकायत की है। कांग्रेस की ओर से की गई षिकायत मांग की है कि मंत्री को इस तरह के बयान देने पर पद से हटाया जाए।
भाजपा के किस नेता ने लिया आजादी के आंदोलन में भाग
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने मंत्री के इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा की मंत्री के पास कुछ काम नहीं है इसलिए प्रमाण पत्र बांट रही हैं। सलूजा ने कहा है कि मंत्री उषा ठाकुर कभी आदिवासी हितों के लिए काम कर रहे संगठन जयस को देशद्रोही कहती हैं, कभी गरबे को लेकर विवादित बयान देती हैं। जयस पर दिए बयान की तो माफी मांग ली। कांग्रेस का तो देशभक्ति का इतिहास रहा है। वे बताएं भाजपा के किस नेता ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया था?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें