पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा भाजपा ने संविधान व प्रजातंत्र को ही दांव पर लगा दिया
हमने वोट से सरकार बनाई , उन्होंने नोट से।ऽ बाबा साहेब ने कभी सोचा नहीं होगा कि इस प्रकार की राजनीति अपने देश में होगी। सांसद-विधायक के निधन पर उपचुनाव का प्रावधान तो किया लेकिन सौदा हो जाएगा , बोली लग जाएगी और उपचुनाव होंगे , यह भी भाजपा करेगी ?ऽआज भाजपा ने संविधान व प्रजातंत्र को ही दांव पर लगा दिया। मैं जनता से अपील करता हूं कि वो संविधान की रक्षा करें , अपने भविष्य की रक्षा करें।यह बात आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ ने ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ग्वालियर -चंबल की राजनीति में व विकास में मैंने अभी तक ज्यादा दखल नहीं दिया पर अब परिस्थितियां बदल गई है और बदली परिस्थिति में ग्वालियर-चंबल का विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। हम ग्वालियर- चम्बल का सर्वांगीण विकास करेंगे।ऽमुझे इस बात का दुख है कि आज से 50 वर्ष पहले प्रदेश की पहचान ग्वालियर से होती थी ,कोई इंदौर-भोपाल-जबलपुर की बात नहीं करता था।पिछले कुछ वर्षों में ग्वालियर-चंबल उपेक्षित क्यों रहा ? बुनियादी सुविधाए तक ग्वालियर को नहीं मिली ? चाहे ग्वालियर की सड़को की बात करे , फ्लाईओवर की बात करे , ग्वालियर क्यों उपेक्षित रहा ? इसका जिम्मेदार कौन ? उन्होंने कहा कि ऽयह चुनाव प्रदेश के साथ ही ग्वालियर-चंबल के भविष्य का चुनाव भी , मेरा प्रयास रहेगा कि हम ग्वालियर-चंबल में विकास कार्य में एक नया इतिहास बनाएं। आप जानते है कि मालनपुर को लेकर कितनी बड़ी- बड़ी बातें हुई , आज क्या हाल है ? जितने उद्योग लगे नहीं उतने बंद हो गए।मालनपुर को लेकर कितनी घोषणा हुई थी ,यह तस्वीर आपके सामने है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा किऽहमने अपनी 15 महीने की सरकार में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया।मुझे शिवराज व भाजपा से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए , जनता इसकी गवाह है। ऽभाजपा में हिम्मत कैसे हुई जो मुझसे 15 माह का हिसाब मांगते हैं , आज तक अपना 15 साल का हिसाब नहीं दे रहे है , पहले अपना हिसाब दे।
षिवराज को दी चुनौती
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुझ पर आज तक कोई उंगली नहीं उठा सका ,मेरा राजनीतिक जीवन बेदाग है। हमने 26 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। मैं शिवराज सिंह को चुनौती देता हूं कि आमने- सामने बैठ जाएं मैं आपको 26 लाख किसानों के नाम, उनके गांव का नाम , माफ कर्ज की राशि का रेकोर्ड देने को तैयार हूँ। शिवराज सिंह चैहान झूठ की राजनीति बहुत हो गई ,अब यह चलने वाली नहीं है।
किसे मिले थे मात्र 18 वोट
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये मेरी सरकार में कोरोना को डरोना बताते थे , मुझे ज्योतिष बताते थे। आज सबसे कम टेस्टिंग मध्यप्रदेश में हो रही है। आज स्थिति कितनी भयावह है।ऽजो कह रहे है कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो यह सभी जानते है कि विधायकों ने किसे अपना नेता चुना और किसे मात्र 18 वोट मिले ? कौन सौदागर है , किसने सौदा किया , यह भी सभी जानते है ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 लाख करोड़ में से किसी को 20 रुपए भी मिले क्या ?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें