मुख्मयमंत्री ने महिला बाल विकास मंत्री की योजना को नकारा
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री इमरती देवी की बच्चों को अंडा खिलाने की योजना को नकार दिया। उन्होंने साफ कहा कि बच्चों को दूध पिलाया जाएगा, अंडा नहीं खिलाया जाएगा।कुपोषण मिटाने के लिए महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी लगातार आंगनबाड़ी में अंडा बांटने के पक्ष में रही हैं और इसके लिए उन्होंने कई बार इसकी मांग भी की है कि आंगनबाड़ी में अंडा दिया जाना चाहिए, लेकिन आज मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इमरती देवी की बात को नकार दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि कुपोषण खत्म करने के लिए ‘बच्चों को अंडा नहीं, बल्कि दूध दिया जाएगा।’ भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दूध पिलाया जाएगा, अंडा नहीं खिलाएंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस में रहते हुए भी इमरती देवी आंगनबाड़ी में बच्चों को अंडा बांटने के पक्ष में रहीं हैं। अब भाजपा में भी वे इसी बात पर अड़ी रही। इसके अलावा मंत्री होने के बाद भी वे पिछले कई दिनों से बच्चों को अंडा देने की बात करती रहीं हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह विषय सरकार और उनकी कैबिनेट का है। इमरती देवी की इस योजना का राज्य का जैन समाज भी विरोध कर रहा था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें