राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा खाद की कालाबाजारी को लेकर दिए बयान पर कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ बोलकर खीर खा रहे है, जनता के बीच जाना नहीं है, टवीट और टीवी मीडिया स्थान देती है, इसलिए वे लगे हुए है।
गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खाद की कालाबाजारी के बयान को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह ष्षायद अपने भाई लक्ष्मण सिंह के वीडियो को देखना भूल गए, कमलनाथ सरकार में खुद खाद गोदाम का ताला तोड़ने गए थे। झूठ बोलने की भी हद होती है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ बोलकर खीर खा रहे हैं, जनता के बीच जाना नहीं है, टवीट और टीवी मीडिया स्थान देती है,इसलिए लगे हुए हैं।
गृह मंत्री ने कांग्रेस पर षायराना अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ कर गुजरने के लिए भाषण नहीं मन चाहिए, संसाधन तो सभी जुट जाएंगे,संकल्प का धन चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि यह भाजपा की सरकार है। यदि हम झूठ बोलते तो पिछले 15 सालों से हम सरकार कैसे बनाते। आप तो 15 साल के बाद भी पूर्ण बहुमत नहीं ला पाए।
राउत के ष्षब्दों को नहीं मानता उचित
षिवसेना के नेता संजय राउत द्वारा कंगना रनोत को लेकर दिए बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि हमारे यहां तो नारी की पूजा की जाती है। कहा भी जाता है कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है। कंगना रानोत के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है वो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं राउत के ष्षब्दों को उचित नहीं मानता।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें