गुरुवार, 10 सितंबर 2020

अस्पतालों में बेड का अभाव, इलाज के अभाव में मर रहे मरीज


पूर्व मुख्यमंत्री ने आक्सीजन की कमी पर जताई चिंता

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेष में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है, प्रदेष के बेड की कमी और इलाज के अभाव में मौतें हो रही है। उन्होंने आक्सीजन की कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान से कहा कि प्रदेष के अस्पतालों में बेड बढ़ाएं और निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज हो सके इसकी व्यवस्था करें।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि  प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक है। ऐसे में प्रदेश में मेडिकल आक्सीजन की कमी बेहद चिंताजनक विषय है। मै महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील करता हूँ कि संकट के इस दौर में वे हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश को होने वाली आक्सीजन की आपूर्ति को वापस बहाल कराएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी अपील करता हूँ कि वे अन्य वैकल्पिक उपायों पर कार्य कर कोरोना महामारी के इस दौर में प्रदेश में आक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता से कार्य करे। प्रदेश में ऑक्सीजन के संकट को तात्कालिक रूप से हल करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ऑक्सीजन आपूर्ति को बढ़ाने को लेकर अगले 6 माह की व 30 सितंबर तक की बात कर रहे है। साथ ही प्रदेश के इंदौर , भोपाल ,ग्वालियर , जबलपुर व अन्य जिलो में कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ते मामलों व अस्पतालों में बेड की कमी व इलाज में लापरवाही के कारण हो रही मौतों की निरंतर शिकायतें मिल रही है। सरकार इस दिशा में ध्यान देकर कड़े कदम उठाये।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक बेड की संख्या सुनिश्चित करने के लिए भी सरकार कदम उठाए। आज भी निजी अस्पतालों में अन्य बीमारियों के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे भी मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे है , इस पर भी ध्यान देने की बेहद आवश्यकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें