गुरुवार, 24 सितंबर 2020

जनता से किया एक भी वचन नहीं निभया कमलनाथ ने


मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों, युवाओं, महिलाओं सबको धोखा दिया। कमलनाथ ने जनता से किया गया एक भी वचन नहीं निभाया।  उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने बोला कि शिवराज नालायक है।  अगर वो लायक हैं तो किसानों से झूठ क्यों बोला?
मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने आज अषोकनगर जिले के पिपरई  में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।  इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों, युवाओं, महिलाओं सबको धोखा दिया। कमलनाथ जी ने जनता से किया गया एक भी वचन नहीं निभाया।  उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने बोला कि शिवराज नालायक है।  अगर वो लायक हैं तो किसानों से झूठ क्यों बोला? अगर वो लायक हैं तो बेरोजगारों से झूठ क्यों बोला? अगर वो लायक हैं तो मेरी गरीब बहनों से झूठ क्यों बोला? अगर वो लायक हैं तो मेरे भांजे-भांजियों से झूठ क्यों बोला?
मुख्यमंत्री ने कहा कि 37 लाख गरीबों को एक रुपए किलो गेहूं, चावल, नमक देने की योजना में हमने नए नाम जोड़ दिए, हम नालायक हैं और कमलनाथ ने गरीबों के कल्याण की योजनाओं को बंद किया, फिर भी वो स्वयं को लायक समझते हैं! उन्होंने कहा कि कमलनाथ के पास गरीबों को देने के लिए कभी पैसे नहीं होते थे। अब मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार के खजाने गरीबों के विकास के लिए खोल दिए जाते हैं। आज हमने प्रदेश के अपने 20 हजार ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स के खाते में 10-10 हजार रूपए डालने का काम किया, ताकि उनकी भी रोजी-रोटी चलती रहे। हर गरीब के साथ हमारी सरकार पूरी ताकत के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ को तो किसानों की बर्बाद हुई फसलों से कोई मतलब नहीं होता था, लेकिन यह किसानों की ही सरकार है। प्रत्येक किसान की खराब हुई फसल का आंकलन होगा और राहत की राशि बाँटी जाएगी। हम न जनता के कल्याण के कामों में कमी आने देंगे और न विकास के कामों में बाधा उत्पन्न होने देंगे। हम कमलनाथ की तरह पैसे के अभाव का रोना नहीं रोएंगे। किसी काम को रुकने नहीं देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें