मंगलवार, 8 सितंबर 2020

उपचुनाव से पहले गर्माने लगी प्रदेष की सियासत


मध्यप्रदेष में उपचुनाव के पहले सियासत में गर्माहट आनी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सक्रियता दिखानी तेज कर दी है। भाजपा ने अब मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ साथ मतदाता के बीच पहुंचने की रणनीति पर काम करना ष्षुरू कर दिया है। इसके चलते मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 9 सितंबर से दौरे तय किए हैं। दोनों नेता 20 सितंबर तक दौरा करेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष कमलनाथ भी आज दिल्ली पहुंचे हैं, वे वहां पर उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा कर ग्वालियर से चुनावी सभाओं की ष्षुरूआत करने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रदेष में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने वर्चुअल बैठकों के अलावा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेष अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुके हैं। इन नेताओं की बैठकों के दौर के साथ ही अब प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सक्रिय हुए है। दोनों नेता 9 से 20 सितंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता दिखाएंगे। दोनों नेता चुनाव प्रचार अभियान की  षुरूआत करेंगे।
दोनों नेता कल आगर मालवा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। इसके बाद 10 सितंबर को दिमनी ,अम्बाह और मेहगाँव विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। 11 सितंबर को ये नेता विधानसभा डबरा, भांडेर और पोहरी के दौरे पर रहेंगे। 12 सितंबर को जौरा, सुमावली और मुरैना, 13 सितंबर को करैरा, गोहद और ग्वालियर पूर्व, 14 सितंबर को  मांधाता नेपानगर के दौरा कर कई कार्यों का भूमि पूजन और षिलान्यास करेंगे। इसी तरह दोनों नेताओं का अन्य विधानसभा क्षेत्रों में 20 सितंबर तक अलग अलग दिनों का कार्यक्रम संगठन ने तय किया है।
कांग्रेस के आरोपों को नकराना चाहते है  शिवराज  
उपचुनाव वाली करीब 24 सीटों पर सिंधिया का प्रभाव रहा है। कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि शिवराज-सिंधिया की नहीं बनती। कांग्रेस के इन आरोपों को जनता के बीच एक साथा पहुंचकर षिवराज सिंह चैहान नकारना चाहते है। ऐसे में शिवराज-महाराज के साथ जाने से पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा। महिलाओं, किसानों, श्रमिकों में शिवराज तो युवाओं में सिंधिया का प्रभाव है। भाजपा संगठन ने पूरी रणनीति के तहत यह कार्यक्रम तय किया है, ताकि रूठे कार्यकर्ताओं के बीच भी षिवराज सिंह चैहान संकेत दें कि वे सिंधिया समर्थकों के लिए काम करें। उन्हें अब भाजपा कार्यकर्ता माने।
कमलनाथ दिल्ली दौरे पर
दिल्ली दौरे पर कमलनाथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उप चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कमलनाथ प्रत्याशियों के चयन पर भी आलाकमान से चर्चा करेंगे। दिल्ली में वरिश्ठ नेताओं से 27 सीटों पर चर्चा करंेगे। इसके बाद वे ग्वालियर दौरे की तारीख तय करेंगे। माना जा रहा है कि कमलनाथ स्वयं 13 सितंबर के बाद सक्रियता दिखाते हुए मैदान में दिखाई देंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें