शनिवार, 21 अप्रैल 2018

एक लाख सरकारी पदों पर होगी भर्तिंयां

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि सरकार ने तय किया हैं कि एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएगी. साथ ही इस वर्ष साढ़े सात लाख युवाओं को स्व-रोजगार से भी जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री मध्यप्रदेष के दमोह में ओजस्विनी संस्थान परिसर में ओजस मुक्ताकाश नाट्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे.इस मौके पर महर्षि सुभाष पात्री, वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, फिल्म कलाकार शरद सक्सेना ओजस्विनी समदर्शी न्यास की अध्यक्ष डॉ. सुधा मलैया, विधायक लखन पटेल उपस्थित थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मेधावी प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए कहा सरकार ने गरीब प्रतिभाशाली छात्रों के लिए व्यवस्थाएं की हैं. चैहान ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें