रविवार, 22 अप्रैल 2018

शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध


राजधानी के जहांगीराबाद थाने में युवती ने शिकायत की कि बबलू सेन नामक युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और फिर सालभर तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. इसके बाद बबलू ने उसका फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार जिंसी चौराहे क्षेत्र में रहने वाले बबलू सेन ने रीवा में रहने वाली युवती को भोपाल बुलाया और उसके साथ शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाएं. युवती ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि बबलू से उसकी पहचान एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी. इसके बाद से बबलू से लगातार फोन पर संपर्क होता रहा. बबलू ने उसे भोपाल बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बबलू उसे यह दिलासा देते रहा कि वह उससे शादी करेगा. बबूल ने एक साल तक कई बार उसे रीवा से बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए. पिछले एक माह से बबलू ने युवती का फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया. इसके बाद युवती जब भोपाल आई तो बबलू उससे नहीं मिला. बाद में युवती ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. आरोपी फरार है.
नाबालिग से की छेड़छाड़
राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार रुपेश नामक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की. नाबालिग बाजार जा रही थी, तभी रुपेश ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की. नाबालिग ने घर आकर परिजनों को बताया, इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. आरोपी फरार है.
युवक ने फांसी लगाई
राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में भेल में कार्यरत ठेका श्रमिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार रामकिशोर का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद वह अपने अपने कमरे में चला गया. कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो रामकिशोर को फांसी पर लटका देखा. बाद में उसने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. रामकिशोर के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें