शनिवार, 21 अप्रैल 2018

छात्रा को अश्लील फोटो भेजने वाले गिरफ्तार

भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफतार किया गया है, जो अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा को इन्टाग्राम पर फर्जी आई.डी. बना कर अश्लील फोटो भेजता था. बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को एकतरफा प्यार करता था. लेकिन छात्रा उसे बात नहीं करती थी. इसी बात को लेकर आरोपी ने छात्रा के दोस्त के नाम पर इन्टाग्राम पर फर्जी आई.डी. बना कर छात्रा को आपत्तिजनक फोटो भेजने लगा. जिसकी शिकायत छात्रा ने साइबर क्राइम पुलिस को की.
पुलिस ने बताया कि फरियादी छात्रा ने लिखित शिकायती आवेदन पत्र में बताया की मेरे साथ पढ़ने वाले लड़के के नाम से इन्टग्राम पर अश्लील फोटो आ रही है. लड़की के द्वारा अपने दोस्त से बात की तो पता चला की लड़की के साथ पढ़ने वाले पंकज नाम के व्यक्ति की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आई.डी. बनाकर आपस में किसी व्यक्ति द्वारा फरियादिया व उसके दोस्त को कोई बदनाम करना चाह रहा है फरियादिया ने साइबर पुलिस को एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र दिया .
साइबर पुलिस भोपाल ने फरियादिया के आवेदन पर से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया . फरियादिया के दोस्त पंकज नाम की फर्जी इन्टाग्राम आई.डी की जानकारी पुलिस के द्वारा प्राप्त की गई. जिसमें सामने आया कि उक्त आई.डी. का उपयोगकर्ता रवि पिता मिश्रीलाल गोहाटिया निवासी रातीबड़ भोपाल है. जिसे साइबर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें