मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्तों और कलेक्टरों के साथ सम-सामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने भावांतर भुगतान योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर उन सभी किसानों के खातों में राशि पहुँच जाना चाहिए जिनमें तकनीकी कारणों के विलम्ब हुआ. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भुगतान में विलम्ब की स्थिति ठीक नहीं है.
मुख्यमंत्री चौहान ने गेहूं उपार्जन के लिए की गई तैयारियों और बिना किसी व्यवधान के चल रहे गेहूँ उपार्जन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागीय अमले को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में किसानों की सहूलियत के लिए खरीदी केन्द्रों को उनके गाँवों के पास भी स्थापित किया जा सकता है . किसानों की संख्या कम होने पर उनकी उपज लाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर तुलाई में अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए. किसानों को ज्यादा से ज्यादा मदद देना सरकार की प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों कहा कि सोशल मीडिया पर किसानों को गुमराह करने वाले और खरीदी व्यवस्था में व्यवधान डालने के इरादे से प्रसारित संदेशों के संबंध में अत्यधिक सावधान रहें. खरीदी व्यवस्था सहित किसानों के हित में उठाए गए कदमों और उनके कल्याण के लिए बनाई व्यवस्थाओं में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
चौहान ने मुख्यमंत्री असंगठित क्षेत्र मजदूर कल्याण योजना की चर्चा करते हुए कलेक्टरों से कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है. सभी कलेक्टर अपने-अपने जिले में श्रमिक कल्याण सम्मेलनों की तैयारी करें. पंजीकृत श्रमिकों की सूची दो मई को होने वाली ग्राम सभाओं में पढ़कर सुनाई जाएगी. शहरों में वार्ड सभाओं में यह सूची पढ़कर सुनाई जाएगी. उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि भूमिहीन, आवासहीन गरीब मजदूरों को जमीन का पट्टा देने की सभी औपचारिकताएँ पूरी कर लें. उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के पंजीयन में सभी दस्तावेज स्व-प्रमाणित मान्य किए जाएंगे ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े. उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल जिलों में पात्र परिवारों को वनाधिकार पट्टे हर हालत में मिल जाना चाहिए.
पेयजल संकट से निपटने की रणनीति तैयार रखें
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ कम वर्षा से पैदा पेयजल संकट से निपटने की तैयारी रखें. जहाँ संकट ज्यादा हो, वहाँ परिवहन के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराने की रणनीति बनाएं. चौहान ने केन्द्र सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों और कार्यक्रमों के संबंध में भी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंडला जिले के ग्राम रामपुर से पूरे देश को संबोधित करेंगे. उनके संबोधन के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है. सभी जिला, जनपद, ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं में सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें