रविवार, 22 अप्रैल 2018

नौकरी नहीं सेवा समझ कर काम करें: गुप्ता

उमाशंकर गुप्ता
नौकरी नहीं, सेवा समझ कर कार्य करें, तो हमेशा खुश रहेंगे. राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं  के सम्मान समारोह में कही. गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने ने कहा कि आप लोग जिस वर्ग की सेवा करते हैं, उनकी दुआएं हमेशा काम आएंगी. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पुष्पहारों से सम्मानित किया और टिफिन प्रदान किया. इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें