सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया ने दी अनुमति
मध्यप्रदेश के पालपुर कूनो अभयारण्य में लंबे समय से गुजरात से एशियाई शेर लाने को लेकर मशक्कत की जा रही थी, मगर जब गुजरात ने मना कर दिया तो मामला अटक गया. अब फिर इसे लेकर उम्मीद जागी है. वन विभाग को पटना जू से एशियाई शेर लाने की अनुमति सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया ने दे दी है.
पालपुर कूनो अभयाण्य में एशियाई शेरों के जोड़े को छोड़ने हेतु पटना जू से एशियाई शेर लाने की अनुमति मिलने के बाद राजधानी में वन विहार में इसकी तैयारी शुरु कर दी है. पालपुर कूना अभयारण्य में शेरों के जोड़े को छोड़ने के पहले वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में इसे तैयार किया जाएगा. पटना जू से जल्द ही यहां पर एक जोड़ा लाया जाएगा और इसकी ब्रीडिंग वन विहार में कराई जाएगी. बताया जाता है कि वन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में लायन लाने के लिए मध्यप्रदेश जू लायन बिग्रेड के नाम से एक प्लान शुरु किया है.इसी के तहत शेरों को मध्यप्रदेश लाने की तैयारी की जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पटना जू से यह प्रस्ताव मिला था कि उनके यहां एशियाई शेरों की विशुद्ध नस्ल है,इसलिए इन्हें आसानी से पालपुर कूनो अभयारण्य में शिफ्ट किया जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को गुजरात से बहुत उम्मीद थी कि वह वहां से गिर के शेर यहां ले आएगा. इसके लिए काफी प्रयास भी किए गए, मगर वर्ष 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात को कूनो के लिए शेर देने से आदेश भी दिए थे, मगर गुजरात सरकार ने इससे मना कर दिया था. इसके बाद मध्यप्रदेश को निराशा ही हाथ लगी थी, मगर अब जबकि सेंट्रल जू अथारिटी आफ इंडिया ने पटना जू से एशियाई शेर लाने की अनुमति दे दी है, तो फिर से यह उम्मीद जागी है कि पालपुर कूनों अभयराण्य के लिए एशियाई शेर मिल जाएंगे. वन विभाग यहां से एशियाई शेर लाने की कवायद में जुट गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें