रविवार, 22 अप्रैल 2018

लूट और डकैती के आरोपी गिरफ्तार



राजधानी में कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना सहित उसके 6 साथियों को पुलिस ने आज लूट और डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और अन्य सामान जब्त किए हैं.
पुलिस के अनुसार जुबेर मौलाना और उसके साथियों पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे. पुलिस जुबेर और उसके साथियों की तलाश कर  रही थी.पुलिस ने उसकी तलाश में एक विशेष टीम लगाई थी. इस टीम को सूचना मिली कि जुबेर विदिशा रोड से भोपाल की ओर अपने पहचान वालों से मुलाकात करने आ रहा है. इस पर पुलिस ने सूखी सेवनिया के पास चैकिंग पाइंट बनाया था. इस दौरान कार क्रमांक एमपी-04, सीएफ 7133 की चैकिंग की जा रही थी. इस कार में जुबैर बैठा हुआ था. इसके अलावा तीन अन्य युवक और एक महिला भी कार में बैठी थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि जुबैर पर शक हुआ और पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो वह जुबैर ही निकला. पूछताछ के दौरान पता चला कि जुबेर के साथ उसके बाकी साथी जो फरार के दौरान उसकी मदद क रहे थे, उनकी जानकारी भी मिली. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जुबेर पुत्र मोहम्मद अनीस, रमीज निवासी नवीन नगर, वसीम निवासी तुलसी नगर हिनौतिया, गुलशन उद्दीन निवासी नीम वाली मस्जिद और सिमी जोशी निवासी ढलकपुरा विदिशा बताया गया है. पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सामान भी बरामद हुआ है.इनमें कारतूस भी शामिल हैं. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
आईजी ने दिया पुरस्कार
राजधानी की पुलिस की इस सफलता पर भोपाल रेंज के आईजी जयदीप प्रसाद ने पुलिस को पुरस्कृत किया है. आई जी जयदीप प्रसाद ने टीम को 30 हजार रुपए नगद और प्रशंसा पत्र देकर पुरुस्कृत किया. पुलिस के अनुसार  बदमाशों  के पास से 4 कट्टे, एक 315 बोर कट्टा, चाकू, 21 जिंदा राउंड, 1 रापी, 2 मोटरसाईकिल, 9 मोबाइल, मिर्ची पाउडर, टार्च और 31 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि हाल ही में जुबेर ने किलोल पार्क और रोशनपुरा इलाके में फायर कर लोगों को डरा धमका कर आतंक फैलाया था. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें