रविवार, 22 अप्रैल 2018

कांग्रेस की दिल्ली रैली के लिए जिला प्रभारी नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने 29 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए संगठनात्मक जिला स्तर पर जिला प्रभारी नियुक्त कर उन्हें रैली को सफल बनाए जाने की जबावदारी सौंपी है. 
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी ने बताया है कि जिन कांग्रेस पदाधिकारियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है. नियुक्ति किए गए प्रभारियों में  बालाबच्चन (धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी), विनोद डागा (बैतूल, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर), सविता दीवान (सिवनी, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा), अर्चना जायसवाल (जबलपुर, बालाघाट, मंडला, कटनी), ओंकारसिंह मरकाम (उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी), डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान (सतना, सिंगरौली, सीधी, रीवा), यादवेन्द सिंह (छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना), गोविंदसिंह राजपूत (सागर, दमोह), रामनिवास रावत (भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया), प्रद्युमन ंिसंह तोमर (शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर), सुरेन्द्रसिंह ठाकुर (भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन), प्रियव्रत सिंह (राजगढ़, शाजापुर, आगर), मीनाक्षी नटराजन (रतलाम, मंदसौर, नीमच) और जीतू पटवारी (उज्जैन, इंदौर, देवास). द्विवेदी ने बताया है कि जिन प्रभारियों को दायित्व सौंपे गए हैं वे विभिन्न जिलों की बैठक क्रमश: धार, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, शहडोल, सतना, छतरपुर, सागर, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, राजगढ़, मंदसौर और इंदौर जिलों में रामलीला मैदान में आयोजित रैली की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक लेंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें