राजधानी में शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता एक शादी समारोह से जेवर लेकर भाग गई. पति ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बाग फरहत अफजा में रहने वाली अफजा की शादी तीन दिन पहले सैय्यद शाहजेब से हुई थी. शादी के तीसरे दिन वह पति के साथ खानूगांव स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी. शादी समारोह में शादी के कार्यक्रम चल रहे थी, तभी नवविवाहित रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. पति ने उसे खोजा, मगर काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पति ने पुलिस को बताया कि अलीना के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर ेहोने के कारण उन्होंने शादी में दहेज तक नहीं लिया था. अलीना शादी समारोह से जेवर लेकर चली गई. अलीना के पति ने आरोप लगाया कि शहीद नगर में रहने वाले एक युवक ने उसे भगा कर ले गया है. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म
बैरसिया थाना क्षेत्र में देवर द्वारा भाभी के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह घर पर अकेली थी और पति मजदूरी करने गया था. इस दौरान दोपहर को उसका देवर घर पर आया और उसके साथ ज्यादती करने लगा. इसके बाद शाम को जब पति घर पर लौटा तो उसने घटना की जानकारी दी. इसके बाद पति के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
महिला से की छेड़छाड़
राजधानी के छोला थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार कल्याण नगर में रहने वाली महिला एक निजी चिकित्सालय में नौकरी करती है. पीड़िता के साथ काम करने वाले एक युवक महेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि महेश कुछ समय से छेड़छाड़ करता आ रहा है. पूर्व में उसने उसे समझाया, मगर वह नहीं माना. इसके बाद महिला ने थाने जाकर महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें