
विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर राजधानी में बिजली कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया.इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मीटर वाचकों की भर्ती सीधे तौर पर नियुक्तिकर्ता अधिकारी व अनुमोदन कमेटी के माध्यम से अभ्यार्थी की मेरिट, साक्षात्कार, फिटनेस आदि प्रक्रिया अपनाकर की गई थी. इन कर्मचारियों को स्थाई कर्मी घोषित करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय विद्युत मजदूर मध्यप्रदेश संघ ने धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारियों आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका प्रथा व डिजिटिलाइजेशन प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों को संविदा लाइन परिचालक नीति 2011 व अनुभव का लाभ देकर परिचालक बनाकर उनका भविष्य सुरक्षित करने की जगह उन्हें सीधे तौर पर बेरोजगार किया जा रहा है. इसकी वजह से पूर्व क्षेत्र कंपनी के अंतर्गत आने वाले 20 जिलों के करीब 4 हजार गरीब मजदूर परिवारों के मीटर वाचकों के भविष्य एवं रोजगार पर संकट मडराने लगे है. कर्मचारियों ने ठेका प्रथा का विरोध करते हुए मीटर वाचकों को स्थाईकर्मी नियुक्ति करने की मांग की. कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश, ऊर्जा मंत्री और भारतीय मजदूर संघ, प्रदेश महामंत्री के ज्ञापन भी सौंपा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें