आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणामों में गुणवत्ता के साथ प्रतिशत में वृद्धि के लिये शिक्षाधिकारियों और प्राचार्यों को 30 सितंबर तक लक्ष्य तय के निर्देश दिये हैं. यह लक्ष्य प्रदेश के उत्कृष्ट, माडल और अन्य विद्यालयों के लिये अलग-अलग निर्धारित करने होंगे.
प्राचार्यों से कहा गया है कि वे कक्षाओं में प्रवेशित छात्रों की पिछली कक्षा और त्रैमासिक परीक्षा परिणाम में प्राप्तांक के आधार पर वर्तमान स्थिति का आंकलन करें. तय किये गये लक्ष्य स्कूल शिक्षा विभाग के विमर्श पोर्टल पर दर्ज करायें. जिला शिक्षाधिकारी को स्कूलों द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप मानीटरिंग करने के लिए कहा गया है.
आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिये कहा गया है. संबंधित शिक्षक की परीक्षा परिणाम में लक्ष्य से 11 से 20 प्रतिशत तक की कमी होने पर एक वेतन वृद्धि और 21 से 40 प्रतिशत तक की कमी होने पर दो वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी जायेंगी. जिन स्कूलों में परीक्षा परिणाम में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट होगी, वहां विभागीय जांच कर संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें