ट्रक डायवरों और क्लीनरों की हत्या कर लूट करने वाले सीरियल किलर आदेश खांबरा ने आज पूछताछ ने तीन और हत्याएं करना कबूला है. अब तक उसके द्वारा की गई हत्याओं की संख्या 30 से बढ़कर 33 हो गई है.
सीरियल किलर आदेश खांबरा ने मंगलवार को पुलिस के सामने 3 हत्याएं और करना कबूला है. पुलिस को पूछताछ के दौरान उसने बताया कि स्टील राड से भरा गोत्रा कंपनी का ट्रक ड्रायवर और क्लीन की नींद की दवा देकर उसने हत्या की थी और ट्रक लूटा था. हत्या करने के बाद आरोपी ने एक शव को ब्यावरा एवं राघोगढ़ के बीच और दूसरा शव भिंड जिले के मालनपुर के समीप फेंका था. पुलिस के अनुसार बैतूल जिले के पाढ़र चौकी में वर्ष 2010 में राजेश यादव और मनोज यादव के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इनके शव भिंड जिले के गोहद चौराहे के निकट मिलना पाया था. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.इसके अलावा आदेश ने पुलिस को बताया कि उसने इटावा रोड पर एक सुपारी से भरे ट्रक के ड्रायवर की भी हत्या कर ट्रक को लूटा था. बाद में ट्रक को उसने बेच दिया था. पुलिस के अनुसार ये तीनों हत्याएं उसने ग्वालियर-चंबल में की हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें