राजधानी के टीटी नगर थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा है. तस्कर अपनी एक्टिवा वाहन में गांजे को छुपाकर ले जा रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार गांजा तस्कर की पहचान धीरजपाल पिता वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बागसेवनियां, के रूप में हुई है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धीरजपाल को पंचशील नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी धीरपाल सिंह अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक एमपी-04 क्यूए 1073 में गांजे ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ाया है, उसके कब्जे से 3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद किए गए माल की कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस का कहना है किधीरजपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
बदमाश गिरफ्तार
बागसेवनियां थाना पुलिस ले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान कपिल सिंह राजपूत पिता रामसिंह राजपूत निवासी टीलाजमालपुरा, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि कपिल के खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीते कुछ महीनों से वह फरारी काट रहा था.
नाबालिग लापता
कोलार थाना पुलिस के अनुसार गेहूंखेड़ा कोलार निवासी सज्जो बी की पुत्री आसमा, बीते बुधवार सुबह से लापता है. आसमा के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर आसमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि चूंकि लापता हुई आसमा नाबालिग है, इसलिए अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें