मंगलवार, 11 सितंबर 2018

आप ने किए 12 प्रत्याशी घोषित

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल की मौजूदगी में बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा के दौरान मंगलवार को पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी की. इस सूची में 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए. इससे पहले छह सूचियों में पार्टी 107 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी थी. सातंवी सूची के 12 प्रत्याशियों के साथ घोषित प्रत्याशियों की संख्या 119 हो गई है. पार्टी जल्द ही अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार घोषित करेगी.  आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवारों की आठवीं सूची 19 सितंबर को भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय की मौजूदगी में घोषित की जाएगी. इससे पहले भोपाल में 26 जून को पहली सूची, ग्वालियर में 6 जुलाई को दूसरी, छतरपुर में 30 जुलाई को तीसरी, भोपाल में 11 अगस्त को चौथी, जबलपुर में 18 अगस्त को पांचवी सूची और उज्जैन में 2 सितंबर को छठवीं सूची के उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. 
विधानसभा सतना के लिए निशांत श्रीवास्तव, विधानसभा-रीवा से गौरव वर्मा,  सिहावल से सुखराम कुशवाहा,  रामपुर बघेलान से  प्रशांत पांडेय,  विधानसभा- चोराई से प्रशांत शर्मा, पिपरिया से  संजय कोरी,  सोनकच्छ से प्रहलाद राठौर ,  इंदौर क्रमांक चार से राजेन्द्र जायसवाल,  इंदौर 3 से मोहम्मद मकसूद चौहान, सरदारपुर से विजय सिंह, पंधाना से सुंदर सिसोदिया और  सुसनेर से  गोविंद सिंह सनोडिया को प्रत्याशी घोषित किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें