राजधानी सहित पूरे प्रदेश में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है. भारी उमस और गर्मी से जूझ रहे मध्यप्रदेश के निवासियों को अभी कम से कम एक सप्ताह और ऐसी ही उमस का सामना करना पड़ सकता है.
राजधानी भोपाल में पिछले कई दिन से बारिश नहीं होने के कारण इन दिनों भारी उमस और तपिश भरी गर्मी का अहसास हो रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ भी कम हो रही है. वहीं रातों को भी गर्मी का सा अहसास हो रहा है. राजधानी में आज रविवार को भी सुबह से तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए. मौसम विभाग के अनुसार 17 एवं 18 सितंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद 19 से 21 तक प्रदेश के दक्षिण हिस्से में छुटपुट वर्षा हो सकती है. वहीं 22 से 27 सितंबर के दौरान प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें