
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 45 नामों पर सहमति बना ली है. दिल्ली में हुई बैठक के बाद इन नामों पर सहमति बनी है.
दिल्ली में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर पार्टी ने नेताओं ने मंथन किया. इस बैठक में छानबीन समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मौजूद रहे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अपनी पहली सूची में 80 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम जारी करेगी. बैठक में इन्हीं उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया. माना जा रहा है कि 45 नाम तय कर लिए गए हैं. बैठक में इन नामों को मंजूरी मिलने के बाद नामों का एलान बाद में किया जाएगा. शेष नामों पर पार्टी नेता विचार मंथन करने में जटे हैं. बचे हुए 46 नामों पर पार्टी सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर विचार कर रही है. अगर किसी सीट पर एक से ज्यादा दावेदारों का नाम आता है तो फिर पैनल बनाया जा सकता है.
बैठक में तय किए नामों में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन, लोकलेखा समिति अध्यक्ष रामनिवास रावत, डा. गोविंद सिंह, केपी सिंह, आरिफ अकील, सुंदरलाल तिवारी, जीतू पटवारी, हिना कावरे, मधु भगत, रजनीश सिंह, मनोज अग्रवाल, फुंदीलाल मार्को, ओमकार सिंह मरकाम, ब्रजेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, हेमंत कटारे, योगेंद्र सिंह, हर्ष यादव, निशंक जैन, उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल, यादवेंद्र सिंह, शैलेंद्र पटेल, महेंद्र सिसोदिया, गोपाल चौहान, जयवर्द्धन सिंह, सुरेंद्र बघेल, सौरभ सिंह, नीलेश अवस्थी, तरुण भानोत, संजीव उइके, सोहनलाल बाल्मीकि, जतन उइके, रामकिशोर दोगने, सचिन यादव, विजय सिंह सोलंकी और हरदीप सिंह डंग शामिल हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें