सपा ने बढ़ाई सक्रियता, संभाग प्रभारी किए नियुक्त
मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम एक साथ सभाएं शुरु कर रहे हैं. दोनों नेताओं की सभाएं शहडोल से शुरु होगी.
राज्य में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के मौन के चलते बसपा के बाद अब समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी अपने बूते पर मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है. सपा और गोंगपा के बीच समझौता को लेकर अब तक दो बार की बैठकें हो चुकी है. ये बैठकें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम के बीच हुई हैं. दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में गठबंधन को लेकर बात तय हुई है, मगर सीटों का बंटवारा फिलहाल नहीं हुआ है. दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अब साथ-साथ चुनाव अभियान की शुरुआत करने का फैसला लिया है. इसके तहत अब 29 सितंबर से सभाओं का सिलसिला शुरु रहा है. 29 सितंबर को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव और गोंगपा प्रमुख हीरासिंह मकराम शहडोल में एक साथ सभाएं कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद 30 सितंबर को दोनों नेता बालाघाट में सभाएं लेंगे.
3 तक लिए जाएंगे आवेदन
समाजवादी पार्टी ने दावेदारों से आवेदन 3 अक्तूबर तक लिए जाने का फैसला लिया है. पार्टी की चुनाव अभियान समिति की ओरछा में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में पूर्व मंत्री जगदीप सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव, सांसद चंद्रपाल, सांसद विसम्भर निषाद, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक डा. सुनीलम सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में 3 अक्तूबर तक दावेदारों से आवेदन लिए जाने पर सहमति बनी है.
संभाग प्रभारी नियुक्त
चुनाव प्रचार अभियान समिति की बैठक में ग्वालियर संभाग के प्रभारी जगदेव सिंह यादव आर अजय सूद, चंबल संभाग के प्रभारी राकेश पाल और विजय शर्मा, सागर संभाग के प्रभारी दीपनारायण यादव, आशीष पटेल और शिशुपाल यादव, रीवा संभाग प्रभारी बाल कुमार पटेल, के.के.सिंह गौरव दुबे, बबलू विश्वकर्मा, रामयज्ञ सौंदिया, राजेश दुबे, जबलपुर संभाग प्रभारी कंकर मुंजारे, अनिल पटेल, शहडोल संभाग प्रभारी डा. चंद्रपाल, हरगोविंद चौकसे, दीपक शर्मा, इंदौर संभाग प्रभारी बनते यादव, विश्वंभर निषाद, उज्जैन संभाग के प्रभारी रामबाबू अग्रवाल, मनोज यादव को बनाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें