शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

लोकतंत्र का भाग्य विधाता, बने जागरुक मतदाता

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में मतदान केन्द्र से लेकर राज्य स्तर तक साप्ताहिक मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत 24 सितंबर से शुरु हो रहे जागरुकता कार्यक्रम में आयोग द्वारा लोकतंत्र का भाग्य विधाता,बने जागरुक मतदाता थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 28 अक्तूबर तक के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित कर मतदाता खासकर युवा वर्ग को मतदान के लिए प्रेरित किए जाने के कार्यक्रम तय किए गए हैं. आयोग द्वारा ये कार्यक्रम मतदान केन्द्र, विधानसभा स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं. 24 सितंबर से 30  सितंबर तक आयोजित साप्ताहिक जागरुकता कार्यक्रम की थीम लोकतंत्र का भाग्य विधाता,बने जागरुक मतदाता रखी गई है. इसके तहत मतदान केन्द्र पर आयोग द्वारा पोलिंग बूथ के अलावा सोशल मीडिया, विधानसभा स्तर पर स्कूल, कालेज में मतदाता सेल्फी कार्यक्रम, संभाग स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन और राज्य स्तर पर मीडिया जागरुकता हेतु कार्यशाला, बुद्धिजीवी वर्ग हेतु मतदान कार्यक्रम,सोशल मीडिया प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें