राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ से लौट रहे 2 कार्यकर्ताओं की दो अलग-अलग हादसों में मौत हो गई. एक बस दमोह के निकट पलट गई, जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं. वहीं आष्टा निवासी एक कार्यकर्ता की हृदयाघात से मौत हो गई.
राजधानी में मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में पन्ना जिले के आए कार्यकर्ता महाकुंभ के समापन के बाद वापस लौट रहे थे. इस दौरान दमोह के निकट हिंडोरिया थानाक्षेत्र के अनु फाटक के समीप उनकी बस एक खाई में पलट गई. घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे है. मृतक का नाम महेश पिता रामसेन है. पुलिस के अनुसार घायलों को दमोह के अलावा जबलपुर चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि सभी कार्यकर्ता पन्ना जिले के रेपुरा क्षेत्र के थे.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ से लौट रहे कार्यकर्ताओं की बस के दमोह के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से मन द्रवित है. ईश्वर से मृतक के परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
एक अन्य घटना में आष्टा निवासी कालूराम महाकुंभ में शामिल होने के लिए भोपाल आए थे. वे महाकुंभ के समापन के बाद जब वापस लौट रहे थे तब अमलाहा के निकट टोल नाके पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें आष्टा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. चिकित्सकों ने कालूराम की हृदयाघात होने से मौत होना बताया है.
मिनी बस पलटी, 9 कार्यकर्ता घायल
कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के बाद वापस सीहोर जिले के चकल्दी लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी मिनी बस देलावाड़ी घाट के समीप बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार नौ कार्यकर्ता घायल हो गए. बताया जाता है कि देलावाड़ी घाट के समीप अचानक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में ग्राम चकल्दी निवासी कुलदीप वर्मा, सीताराम, अजय सोनी, सुनीताबाई, गीताबाई, लक्ष्मीबाई, राजकुमारी बाई, संतोष सोनी और कालुराम गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मिनीबस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें