मंगलवार, 11 सितंबर 2018

भ्रष्टाचार से तंग आ गए हैं लोग

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आम सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह आम आदमी पार्टी की स्थापना देश के भ्रष्टाचार से त्रस्त आम लोगों ने की थी. इससे पहले हुए आंदोलन में देश के तमाम आंदोलकारियों ने शिरकत की थी. उस आंदोलन में मूक-बघिर संस्था के हरियाणा के बच्चों ने भी देश को बचाने की अपील की थी. उस आंदोलन से निकली हुई पार्टी है. हमने लोकपाल कानून बनाने की बात की, तो कांग्रेस ने कहा कि कानून बनाना है तो विधानसभा और संसद में आओ. तब हमने राजनीतिक पार्टी बनाई. इसके बाद भी कांग्रेस-भाजपा ने कहा था कि पार्टी तो बना ली लेकिन एक-दो सीट जीत जाएं तो बहुत है. यही बात मध्य प्रदेश में भी कहते होंगे. दिल्ली के पहले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 28 सीटें जीतकर हमने सरकार बनाई. उन्होंने कहा कि अपनी ताकत को कभी कम मत समझना. देश का आम आदमी जब अंगडाई लेता है, तो बड़ी से बड़ी सत्ता को उखाड़कर फेंक देता है और शिवराज या कमलनाथ उसे रोक नहीं सकता. जब जब जनता को किसी दल पर भरोसा होता है तो वह यह नहीं देखती है कि सामने वाला कितना ताकतवर है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें