मंगलवार, 18 सितंबर 2018

दिग्विजय के कट आउट न लगने पर कमलनाथ ने दी सफाई



राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के कट आउट न लगने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सफाई अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि मैं खुद इस बात से नाराज हूं और दिग्विजयसिंंह से इसके लिए माफी चाहता हूं.
दरअसल राहुल गांधी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान पर सोमवार को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के कट आउट लगाए गए थे, मगर दिग्विजयसिंह का कट आउट नहीं लगा था. यह मामला कल ही दिग्विजय समर्थकों ने उठाया था, जिसे लेकर आज कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि मैं इस बात से सख्त नाराज हूं और मंैने इस मामले की खुद जांच की है. गलती से उनका कटआउट कार्यक्रम स्थल पर पहुंच नहीं सका, इसलिए नहीं लग पाया. ये गलती हुई है, मैं उनसे क्षमा मांगता हूं.  पत्रकारों के प्रश्न पर कमलनाथ ने कहा कि बिल्कुल दिग्विजय सिंह को साइडलाइन नहीं किया जा रहा है. मुझे इस बात का सख्त दुख है. दिग्विजय सिंह हमारे कांग्रेस के नेता हैं, पूर्व मुख्यमंत्री हैं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष है, उन्हें पूरे प्रदेश का अनुभव है. 
आंख मारने को अनावश्यक तूल दे रही भाजपा 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में चाय पीना पहले से शामिल नहीं था, ये सब अचानक तय हुआ. राहुल की आंख मारने वाली बात एक मजाक का हिस्सा थी, जो सभी करते है, भाजपा इसे अनावश्यक तूल दे रही. उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी का कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा. यादगार रहा. मैं प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं का आभार मानता हूं और भोपाल के नागरिकों को लाखों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से हुई असुविधा व परेशानी के लिए में माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि
धर्म की बात करते हैं तो भाजपा का दुखता है पेट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि  हम लोग भी धर्मप्रेमी है. हमें यह समझ नहीं आता है कि जब हम धर्म की बात करते हैं तो भाजपा के पेट में क्यों दर्द होता है. राहुल के कार्यक्रम में बालिकाओं की आरती पर भाजपा द्वारा सवाल उठाने पर बोले कि स्कूल के बच्चों को अपने राजनैतिक कार्यक्रम में बुलाने वाले, हमसे किस मुंह से सवाल कर रहे है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें