बुधवार, 19 सितंबर 2018

मैदान को लेकर सपाक्स संगठन हुआ नाराज


एट्रोसिटी एक्ट का विरोध कर रहे सपाक्स को राज्य सरकार ने एक बार फिर नाराज कर दिया है. सपाक्स द्वारा 30 सितंबर को राजधानी में आयोजित किए जा रहे सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन ने जो मैदान दिया है, उसे लेकर संगठन के पदाधिकारी नाराज है. वहीं अजाक्स संगठन को सरकार ने उनकी पसंद का मैदान दे दिया है. 
एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में मोर्चा खोले सपाक्स संगठन द्वारा 30 सितंबर को राजधानी में सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन के लिए सपाक्स ने राजधानी के टी.टी.नगर स्थित दहशरा मैदान सम्मेलन के लिए मांगा था, मगर सपाक्स को जिला प्रशासन द्वारा राजधानी से बाहर कलियासोत मैदान दिया गया है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा 25 सितंबर को अजाक्स संगठन के सम्मेलन के लिए टीटी नगर का दशहरा मैदान दिया गया. यह जानकारी जब संगठन को मिली तो संगठन के पदाधिकारी नाराज नजर आए.
सपाक्स संगठन के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने तो सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हमें शहर से बाहर का मैदान दिया गया, जबकि अजाक्स को शहर के अंदर मैदान दिया गया.यह सरकार द्वारा भेदभाव के तहत किया गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को भी कई अवसरों पर धरने, प्रदर्शन और कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर शहर के अंदर मैदान दिया जाता रहा है, मगर सपाक्स को सम्मेलन के लिए शहर से बाहर का मैदान देना भेदभाव है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें