सोमवार, 17 सितंबर 2018

मोदी, शिवराज पर हमला बोला राहुल ने

कहा सरकार बनते ही किसानों का होगा कर्ज माफ

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रदेश के किसानों से वादा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ होगा. 
 रोड शो के बाद भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी घोषणावीर कहा. संबोधन के पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस का थीम सांग जारी किया. इस दौरान कमलनाथ थिरके.   कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करते हुए मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक 21 हजार घोषणाएं कर चुके हैं. वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का घोषणाओं में अनुशरण करते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि वे विदेश से कला धन लाएंगे और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए जमा होगा. इसी तरह उन्होंने कहा था कि देश में हर साल देश में 2 करोड नौकरियों का सृजन होगा पर कुछ नहीं हुआ. मध्यप्रदेश के नौजवान को देश के नौजवानों की तरह ही रोजगार नहीं मिला. आपने कहा कि आज जो भी चीज देखो वह चीन की बनी हुई दिखाई देती है. चाहे वो कपड़ा  हो या कोई उपकरण या मोबाइल हो. चीन में जहां हर 24 घंटों में 50 हजार रोजगारों का सृजन होता है वहीं मोदी सरकार ने 24 घंटे मे मात्र 450 लोगों को रोजगार मिलते है. मध्यप्रदेश के लोगो में शक्ति और ज्ञान है. मैं चाहता हूं कि मोबाइल के पीछे मेड इन भोपाल और मेड इन मध्यप्रदेश लिखा हुआ दिखना चाहिए. यह काम कांग्रेस की सरकार आने पर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधीया करेंगे.
हमारी विचारधारा प्यार और गाने की
राहुल गांधी ने कहा हमारी और भाजपा की अलग विचारधारा है. भाजपा नफरत और विरोध से लड़ते हैं, जबकि हम प्यार और गाने से लड़ते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि सचिन तेंडुलकर को रन मेकिंग मशीन कहा जाता था, वैसे ही शिवराजजी घोषणा करने वाली मशीन हैं. शिवराजजी ने कई ऐसी घोषणाएं की जो कभी पूरी नहीं हुई. बेरोजगार, अपराध, कुपोषण में प्रदेश आगे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणाएं करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं केंद्र में होती हैं वो सभी यहां मध्यप्रदेश में भी हो जाती हैं.
घोटालेबाजों को माल्या की तरह भागने नहीं देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगर हमारी सरकार आएगी तो हम ई-टेंडरिंग घोटाले और व्यापमं के घोटालेबाजों को माल्या की तरह भागने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि  मोदीजी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया, वे चार साल में कर देंगे. उन्होंने कहा कि नोटबंदी करके मोदीजी ने आपका जो पैसा था, किसानों और युवाओं को जो पैसा था उसे चोरी करते माल्या जैसे लोगों को दे दिया. 
किसानों की कठिनाई मेरी पहली जिम्मेदारी
विकास संवाद को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश का दर्द और किसानों की कठिनाई मेरी पहली जिम्मेदारी है. दूसरे नंबर की जिम्मेदारी कांग्रेस नेताओं की नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता  की और तीसरे नंबर की कांग्रेस नेताओं की है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, किसानों का कर्ज माफ होगा. उन्होंने कहा कि देश के बड़े उद्योग घरानों का कर्ज माफ हो सकता है तो फिर किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं हो सकता ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें