अटल महाकुंभ परिसर में लगाई प्रदर्शनी, पंच स्तंभ के होंगे दर्शनप्रदेश की राजधानी भोपाल में कल 25 सिंतबर को भाजपा के द्वारा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया गया है. इस कार्यकार्ता महा कुंभ में भाजपा ने दस लाख कार्यकार्ताअें को लाने का लक्ष्य रखा है. भाजपा इसे विश्व का सबसे बडा कार्यकर्ता संमेलन बता रही है. कार्यकर्ताओं को राजधानी लाने के लिए हजारों बसों के साथ ही विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है. भाजपा ने 8 ट्रेनें बुक कराई है.महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे. वे कार्यक्रम स्थल पर लगभग ढाई घंटे रहेंगे.
कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए भाजपा ने खासी तैयारी कर ली है. कार्यकर्ताओं के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, भाजपा ने इन ट्रेनों की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिनमें एक ट्रेन में लगभग पांच हजार कार्यकर्ता राजधानी पहुंचेंगे. इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किया जिसमें तीन दिन के लिए हबीबगंज के सेकेंड इंट्री को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इसके अलावा आरआरबी की 25 सिंतबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है. रेलवे ने सम्मेलन के लिए बड़ी संख्या में लोग राजधानी पहुंचेंगे, इसलिए आम लोगों को और परिक्षार्थियों को परेशानी न हो इस लिए ये सारे कदम उठाए गए हैं.
वहीं भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर राजधानी के जंबूरी मैदान में तैयारियां पूरी हो चुकी है. कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ने विशेष तैयारियां की हैं, जिसके लिए कार्यक्रम स्थल पर डोम का निर्माण कुछ इस तरीके से किया गया है कि मंच से अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को आसानी से देखा जा सके और अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी सभी मंचासीन लोगों को देख सकें. इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर 45 से ज्यादा एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं. प्रधानमंत्री मोदी के लिए के लिए मंच के साथ ही लगा हुआ एक मिनी आफिस का निर्माण भी किया गया है, जिसमें मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बड़े नेताओं से चर्चा करेंगे. ये महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा सम्मेलन कहा जा रहा है, जिसको लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं. कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 10 से ज्यादा डोम बनाए गए हैं वहीं खाने के लिए अलग से डोम का निर्माण किया गया है. इस महाकुंभ में एक खास बात और है कि ये शायद पहला ऐसा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जहां महिला कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है और इसके लिए विशेष इंतजाम करते हुए 15 हजार महिलाओं की क्षमता वाला डोम भी बनाया जा रहा है, जहां नहाने की और आराम करने की सुविधा महिला कार्यकर्ताओं को मिलेगी.
अटल महाकुंभ परिसर में प्रदर्शनी का उद्घाटन
राष्ट्र चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए अटल महाकुंभ परिसर सजकर तैयार है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जंबूरी मैदान के अटल महाकुम्भ परिसर में स्वर्गीय अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम का उद्घाटन कर महाकुंभ के अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया.
प्रदर्शनी में पंच स्तंभ के होंगे दर्शन
अटल महाकुंभ परिसर में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम में भाजपा की विचार यात्रा, विकास यात्रा के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर केंद्रित-अटल यात्रा को देखने का अवसर मिलेगा. वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ उनके विचार माई आइडिया आफ इंडिया पर केंद्रित एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की राजनीतिक यात्रा जननायक शिवराज में मुख्यमंत्री की व्यक्तित्व के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई है. प्रदर्शनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एवं श्री कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन को पंच स्तम्भ के रूप में प्रदर्शित किया गया है.
अद्भुत होगा कार्यकर्ता महाकुंभ
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण की पूर्णता की ओर है. कल सबेरे तक सारी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद हो जाएंगी. कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की 230 विधानसभाओं के 65 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह महाकुंभ विचार, तकनीक एवं संख्या की दृष्टि से अनोखा आयोजन है. मैदान के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम का स्क्रीन पर सीधा प्रसारण होगा. औपचारिक कार्यक्रम की शुरूआत के पूर्व इन एलईडी पर विचारधारा, नीति एवं नेतृत्व के आधार पर बनी डिजिटल प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ जैसा हमने कहा है वैसा हो इसके लिए हमे कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है और विश्वास है आप जैसे सक्षम कार्यकर्ताओं के बूते महाकुंभ सफल होगा.
भाजपा का महाकुंभ नहीं, सरकारी महाकुंभ मेगा इवेंट
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि राजधानी में होने वाला यह भाजपा का नहीं, सरकारी महाकुंभ है. सरकार सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए इसके प्रचार-प्रसार में खर्च कर रही है. यह एक मेगा इवेंट है. कमलनाथ ने कहा कि सम्मेलन में लगभग एक हजार करोड़ रुपए खर्च होगा. यह पैसा किसान, युवा, आदिवासियों और गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का है. यह पैसा यदि किसानों और युवाओं की भलाई पर खर्च किया जाता तो कर्ज से दबे किसान हो या बेरोजगार युवा हो, आत्महत्या नहीं करते. कहने को तो यह भाजपा का महाकुंभ है पर पीछे से इसका पूरा खर्च सरकारी खजाने से हो रहा है. उन्होंने कहा कि दो लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबी भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह सिर्फ नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के सामने अपनी झूठी लोकप्रियता दिखाने और खुद की ब्रांडिंग के लिए यह सम्मेलन कर रहे हैं. वे अपनी घटती लोकप्रियता और घटते हुए जनाधार को वापस लाने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं. इस आयोजन से जनता का कोई लेना देना नहीं है.
25 आईपीएस, 8 हजार जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा
महाकुंभ की सुरक्षा के लिए 25 आईपीएस अफसर तैनात रहेंगे. जिसमें डीआईजी स्तर के छह अधिकारी हैं. सुरक्षा व्यवस्था में करीब 8 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान तक कारकेड की रिहर्सल की गई. पूरी सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी आईजी जयदीप प्रसाद हैं. देशभर की सुरक्षा एजेंसियों ने भी राजधानी में डेरा डाल दिया है. डाग एवं बम डिस्पोजल स्क्वाड की 11 टीमें रात दिन सर्चिंग कर रही है.
पार्टी अलग-अलग, टेंट वाला वही
जंबूरी मैदान में भले ही मोदी की सभा होने वाली हो, लेकिन यहां राहुल गांधी की सभा में लगाई गईं कुर्सियां भी आईं हुई हैं. 17 सितंबर को भेल दशहरा मैदान पर हुई इस सभा में भी भोपाल के लगभग सभी टेंट वालों से कुर्सियां मंगाई गई थीं. इसलिए इन कुर्सियों पर आज भी दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई कांग्रेसी नेताओं के नाम की पर्चियां लगी हैं. भाजपा द्वारा भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने भारी-भरकम इंतजाम किए हैं. मैदान पर इतने कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए जितनी कुर्सियां चाहिए, उतनी भोपाल में नहीं मिलीं. लिहाजा, होशंगाबाद, इंदौर, सीहोर से बुलवाई गई. फिर भी जरूरत पूरी नहीं हुई तो गुजरात, हरियाणा और राजस्थान से डेढ़ लाख और कुर्सियां बुला ली गई. मंच के आगे वाले हिस्से में पीएम मोदी के निर्देश के चलते 180 डिग्री के एंगल के हिसाब से डोम तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी के आई कनेक्ट वाले निर्देश पर बदलाव कराया है. इसके लिए गुजरात-मुंबई से सामान आया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें