शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

मासूम के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म


राजधानी में एक निजी स्कूल की बस में नर्सरी की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया. बच्ची ने जब तस्वीर से आरोपी की पहचान की, तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस के अनुसार राजधानी के अयोध्या नगर की एक कालोनी में रहने वाले एक परिवार की साढ़े तीन साल की बच्ची बच्ची सागर इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ती है. मासूम के साथ गुरुवार को बस में ही कंडक्टर ने दुष्कर्म किया. यह बात तब सामने आई जब मां ने बच्ची के कपड़ों पर  खून के निशान देखे और बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की बात कही.  परिजनों का कहना है कि बच्ची दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूल से घर पहुंची. मां जब उसे खाना खिला रही थी, तभी उन्हें बच्ची के कपड़ों पर खून के निशान दिखे. बच्ची से पूछा तो उसने बस में कंडक्टर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की बात कही.  उसके बाद परिजन बच्ची को डाक्टर के पास ले गए और फिर अयोध्या नगर थाने पहुंचे.  बच्ची की जांच कराने के बाद गुरुवार देर रात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद पुलिस ने बच्ची को तस्वीर दिखाई, जिसमें बच्ची ने कंडक्टर द्वारा हरकत किए जाने का इशारा किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है. पुलिस मामले में उसके दस्तावेज के आधार पर तय करेगी कि वह नाबालिग है या नहीं. पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने बताया कि सुबह जब बच्ची स्कूल गई तब बस में महिला केयर टेकर नहीं थी. स्कूल से जब वह लौटी उस वक्त बस में महिला केयर टेकर थी. बच्ची की मां ने पुलिस को दिए  बयान में कहा है कि महिला केयर टेकर की उपस्थिति में बच्ची के साथ आरोपी ने यह कृत्य किया. 
वहीं स्कूल की शिक्षिका मानसी चतुर्वेदी बस में प्रतिदिन जाती है, वे ही महिला केयर टेकर है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सुबह देर होने से स्कूल बस से नहीं जा सकी थी, मगर लौटी वे बस से ही. वे ड्रायवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी, उन्हें यह जानकारी ही नहीं लगी, आरोपी ने पीछे बैठी बच्ची के साथ कब इस तरह की हरकत कर दी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें