मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया महिला एवं बाल विकास आयुक्त नेमहिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजरों तथा बाल भवनों में कार्यरत संगतकारों और कलाकारों ने मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के नेतृत्व में महिला बाल विकास विभाग के आयुक्त अशोक भार्गव को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. भार्गव ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगे जल्द पूरी कर दी जाएंगी.
आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एक केन्द्र पर कार्य करती हैं, उनका वेतन संविदा सुपरवाईजर के बराबर कर दिया गया, लेकिन संविदा सुपरवाईजरों पचास से सौ आंगनवाड़ी केन्द्रों में जाकर उनका निरीक्षण कर अन्य कार्य करती हं उनके वेतन बढ़ाने के लिए 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा संविदा नीति जारी की है जिसमें उल्लेख किया गया है कि संविदा कर्मचारी जिस पद पर कार्य कर रहा है उस पद के न्यूनतम वेतन का 90 प्रतिशत तथा उस पर वर्तमान में प्रचलित मंहगाई भत्ता दे दिया जाए तथा नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश आदि प्रदान किया जाए, लेकिन लगातार 3 माह से ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं. वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका का वेतन दो माह में दो बार बढ़कार 5000 से 11500 रुपए कर दिया है जो कि सुपरवाईजर के बराबर है. वहीं संविदा सुपरवाईजरों का वेतन पिछले 5 साल से 13,500 रुपए मिल रहे है, जबकि नियमित संविदा सुपरवाईजरों का वेतन 50 हजार रूपए है. अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जो कि सुपरवाईजर के बराबर वेतन पाने लगेगी, जबकि जीएडी के 5 जून के जारी आदेश के अनुसार उनका वेतन 25 हजार रुपए हो जाएगा, लेकिन महिला बाल विकास विभाग ने अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए, जिससे संविदा सुपरवाईजर में आक्रोष है. दूसरी और महिला बाल विकास विभाग के सात बाल भवनों में कार्यरत कलाकारों और संगतकारों का वेतन मात्र 7 हजार रुपए है, जबकि नियमित पदों पर काम करने वाले कलाकारों और संगतकारों का वेतन 40 से 50 हजार रुपए है उनका वेतन भी 5 जून को जारी की गई संविदा नीति के अनुसार किया जाए.
महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक भार्गव संविदा सुपरवाईजरों और बाल भवनों में कार्यरत कलाकारों तथा अन्य संविदा कर्मचारियों का वेतन 5 जून को जारी की गई सामान्य प्रशासन विभाग की नीति के अनुसार बढ़ाया जाएगा और जल्दी ही आदेश जारी किए जाएंगे. प्रतिनिधि मंडल में संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष रमेष राठौर सुपरवाईजर संघ की नाहिद जहां, गीता पाल, पुष्पा , किरण , मुकेश यादव, सुनील श्रीवास्तव, विजय सप्रे आदि लोग उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें