शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

चुनाव आयोग की बदलाव की अपील पर भाजपा ने जताई आपत्ति


मध्यप्रदेश में  अब राज्य निर्वाचन आयोग पर भी ऊंगली उठने लगी है. आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए की बदलाव की अपील पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई है और कहा कि आयोग यह स्पष्ट करे कि बदलाव का आशय क्या है?
मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर जागरुकता अभियान पहले से ही चला रखा है. इस अभियान के तहत लिखा गया है कि ‘बदलाव के लिए वोट करें’. इसके अलावा सोशल मीडिया पर तीन संदेश और थे, जिसके तहत आयोग ने मतदाता को जागरुक करने का प्रयास किया था. इसमें पहला समानता के लिए वोट करें, दूसरा बेहतर भविष्य के लिए वोट करें. तीसरा बदलाव के लिए वोट करें. ये संदेश जब भाजपा  नेताओं की नजर में आए तो बवाल मच गया. भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई.भाजपा की ओर से प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आयोग के समक्ष आपत्ति जताई और कहा कि आयोग के इस ‘वोट फार इक्वलिटी’ वाले संदेश का जनता पर ऐसा असर पड़ रहा है,जैसे भेदभाव या फिर असमानता का माहौल निर्मित हो रहा हो. उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे क्या बदलाव चाहते हैं. ट्वीटर हैंडल शुरु करने के पीछे आयोग का मकसद क्या है. उन्होंने कहा कि आयोग के इस अभियान का जनता के बीच गलत संदेश न जाए इस बात का ध्यान रखा जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें