राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में पैदल जा रही एक अधेड़ महिला के साथ लूट की वारदात हुई है. वारदात से पूर्व महिला पास के बाजार से सब्जियां खरीदने गई थी. घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई.
कोलार थाना पुलिस के अनुसार नलिनी शिंदे पति अशोक शिंदे निवासी राजहर्ष कालोनी, की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है. नलिनी शिंदे का आरोप है कि वह अपनी बेटी के साथ पैदल, पास के बाजार में सब्जियां खरीदने गई थी. वे जब वापस पैदल ही घर लौट रही थी, तभी अंकित परिसर स्थित एक खाली प्लाट तक पहुंचने पर किसी अज्ञात आरोपी ने नलिनी का रास्ता रोक लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नलिनी का पर्स लूटने की कोशिश की. जब वह पर्स लूटने में सफल नहीं हो पाया, तो आरोपी ने नलिनी को धक्का देकर पर्स छीन लिया. इसके बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि नलिनी के पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र, सोने का पेंडेंट, 500 रुपए नगद और आधार कार्ड मौजूद थे. लूटे गए माल की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.
नाबालिग लापता
राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में सर्वधर्म कालोनी बी सेक्टर कोलार निवासी जगदीश मधुकर की बेटी शीतल मधुकर बीते सोमवार शाम से लापता है. उसे परिवार वालों ने आसपास तलाशा, नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि जगदीश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें