शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

मध्यप्रदेश के मौसम में आया परिवर्तन

आसमान में छाए बादल, कहीं हल्की बारिश, कहीं हुई बूंदा-बूंदा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के रायसेन, विदिशा, रतलाम और रीवा जिलें का मौसम पूरी तरह से बदल गया है. आज सुबह से मौसम में हल्की ठंडक रही और  आसमान में बादल छाए हैं.
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे तो दोहपर होते-होते कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई और कहीं बूंदा-बांदी होती रही.  मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आया परिवर्तन कुछ दिनों के लिए हल्की बारिश ला सकता है. हालांकि ये बारिश इस महीने की आखिरी बारिश होने का अनुमान है. किसानों के लिए ये बारिश अच्छी होगी.  
आमतौर पर 36 डिग्री के आसपास रहने वाला प्रदेश का तापमान अब 30 से नीचे आ गया है. पूरे प्रदेश में मानसून होने के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है. मौसम सुहाना हो गया है. राजधानी भोपाल में कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बंदी हुई. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक तापमान ग्वालियर, गुना, खजुराहो नौगांव, दतिया आदि इलाकों में रहता है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्योपुर कला में 28 डिग्री रिकार्ड किया गया. इसके अलावा पूरे प्रदेश में तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है.
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवात से मौसम तेजी से बदल रहा है. फिलहाल सामान्य से ऊपर चल रहा दिन-रात का पारा कल के बाद तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. 22 से 24 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें