![]() |
| गोविंद यादव |
यह जानकारी आज लोक तांत्रिक अभियान के संयोजक गोविंद यादव ने राजधानी में पत्रकारों को दी. यादव न ेबताया कि 28 सितंबर को मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजराज के आदिवासी बाहुल्य जिलों की संयुक्त लोक तांत्रिक महारैली बांसवाड़ा राजस्थ में निकाली जाएगी. यह रैली विपक्षी दलो की एकता एवं संवैधानिक लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए अभियान के तहत निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बहुत बुरे हालात हो गए हैं. यादव ने बताया कि कुपोषण की वजह से मौतों का रिकार्ड शर्मनाक हो गया है. मजदूर परिवार पलायन करने की कगार पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निरंतर महंगी होती परिवहन सुविधा जनता पर भयानक आर्थिक हमला है. पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के सर्वोच्च दाम के रुप में मध्यप्रदेश की जनता शायद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के राजनैतिक कार्यक्रमों एवं यात्राओं पर खर्चा चुका रही है. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में आउट सोर्सिं के नाम पर कुशल युवाओं का शोषण और ठेकेदारों को उपकृत करना सामंती समय की याद को ताजा कर रहा है. यादव ने कहा कि बेरोजागारों को सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जबकि कई विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हुए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें