राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को घर बुलाया और धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया. बाद में प्रेमिका ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी फरार है.
पुलिस के अनुसार राजधानी के कमलानगर थाना क्षेत्र में एक युवती का शादी से पहले गोपाल नामक युवक से परिचय था. गोपाल और युवती लगातार मिलते रहे, मगर बाद में युवती ने दूसरे युवक से शादी कर ली और अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने लगी. शादी के कुछ दिनों बाद गोपाल ने युवती से बातचीत की और फिर उसे परेशान करने लगा. गोपाल ने शनिवार को युवती को फोन कर बुलाया, जब युवती ने आने से मना किया तो उसने उससे कहा कि वह उसके पति को पिछली सारी बातें बता देगा. इसके बाद युवती डरकर गोपाल से मिलने आई तो गोपाल में कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा. युवती ने विरोध किया तो गोपाल ने उसे धमकी दी और सारी बातें उसके पति सहित ससुराल वालों को बताने का कहा और युवती के साथ बलात्कार किया. बाद में युवती ने थाने जाकर गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने युवती की शिकायत पर गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. गोपाल घटना के बाद से फरार है.
पटरी के समीप मिली छात्रा की लाश
राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में एक छात्रा की लाश रेल पटरी के निकट मिली है. पुलिस के अनुसार संत निगर निवासी युवती फरत सुल्तान पिता मुबीन बीकाम की छात्रा थी. वह शनिवार को कालेज गई, मगर वापस नहीं लौटी. छात्रा जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोज की, मगर जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बाद में पुलिस को रात को किसी ने सूचना दी कि पटरी के निकट एक शव पड़ा है. पुलिस ने जाकर देखा तो युवती का शव था. बाद में मुबीन ने शव की शिनाख्त पुत्री फरत सुल्तान के रुप में की.
विवाहिता ने जहर खाकर की खुदकुशी
राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में इतवारा में रहने वाली हेमा पति सोनू ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. हेमा की तबीयत जब ज्यादा बिगड़ी तो पति सोनू उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में सोनू ने पुलिस को इसकी सूचना दी. हेमा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के अनुसार पति से पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिली जिससे यह कारण पता चल सके कि हेमा ने खुदकुशी क्यों की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें