बुधवार, 26 सितंबर 2018

आप ने घोषित किए चार प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की आठवीं सूची की घोषणा करते हुए खुरई, चुरहट, उदयपुरा और तेंदूखेड़ा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है.   पार्टी अब तक 123 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है.
पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों में खुरई से सम्मान राजपूत, चुरहट से मनीष कुमार शर्मा, उदयपुरा से भक्तराज रघुवंशी और तेंदूखेड़ा से प्रेम नारायण कौरव हैं. आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस को पहचान चुकी है. आम जनता की दुख तकलीफों को दूर करने की न तो इन दोनों ही पार्टियों की नीयत है और न ही इनके पास कोई नीति है. दोनों ही पार्टियां जनता को बांटने की राजनीति कर रही हैं और यह बात अब किसी से छुपी नहीं है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानी, बिजली, पानी जैसे मूलभूत मुद्दों पर भाजपा सरकार असफल रही है. वहीं कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में इन मसलों को हल करने की दिशा में कोई काम नहीं किया. दूसरी ओर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के बुनियादी सवालों को महज 3 साल में न सिर्फ हल किया है बल्कि जनता का विश्वास भी अर्जित किया है.मध्यप्रदेश की जनता भी यह बात भलीभाँति जानती है. इसलिए इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के रूप में व्यवस्था परिवर्तन के लिए तैयार है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें