कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को राजधानी भोपाल दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राहुल राजधानी में रोड शो करेंगे और भेल दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. प्रदेश कांग्रेस इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है.
प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टियां इन दिनों आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजधानी भोपाल में लालघाटी से रोड शो की शुरूआत कर पीर गेट, वीआईपी रोड, पालीटेक्निक चौराहे,एमपी नगर, कस्तूरबा नगर चौहारे से होते हुए भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे. यहां राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी 12 बजकर 45 मिनट पर भोपाल विमानतल पहुंचेंगे. राजाभोज विमानतल से वे 1 बजे सड़क मार्ग से लालघाटी पहुंचेंगे, जहां से बस के जरिए रोड शो शुरू करेंगे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा. रोड शो के बाद शाम 4 बजे राहुल गांधी भेल दशहरा मैदान में एक विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. सम्मेलन के बाद 6.30 बजे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली रवाना होंगे.
राहुल गांधी के स्वागत के लिए राजधानी में 24 प्वाइंट बनाए हैं, जहां वे आम जनता से भी रुबरू होंगे. कांग्रेस पार्टी ने भेल दशहरा मैदान में ज्यादा भीड़ न हो इसलिए लालघाटी चौराहे पर इंदौर, उज्जैन, सीहोर, आष्टा, नरसिंहगढ़, गुना और राजगढ़ से आने वाले लोगों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने का इंतजाम किया है. इसी तरह महिला कांग्रेस की पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने और आईएसबीटी पर इटारसी और होशंगाबाद की ओर से आने वाले लोग स्वागत कर सकेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें